Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

महिला सस्ता ग़ल्ला विक्रेता का आयोजित होगा सम्मेलन

Advertisement

देहरादून, 21 नवंबर। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने आज अपरान्ह 12:30 बजे से विधानसभा स्थित सभागार के कक्ष संख्या-120 में प्रदेश के राशन डीलरों की विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज राष्ट्रीय खेल सचिवालय, देहरादून में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों और सरकारी सस्ता गल्ला राशन डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में राशन डीलर्स के सामने आ रही चुनौतियों को जाना और उनके जल्द से जल्द निस्तारण हेतु विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया। डीलर्स की ओर से जो विषय प्रमुखता से उठाया गया वो लाभांश वितरण में हो रही देरी और कुछ दिशा निर्देश के कारण उत्पन्न हुई विसंगतियों से जुड़ा था जिसे विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बना कर जल्द दूर कर लिया जाएगा।
आज की इस बैठक में ये भी तय किया गया कि, हमारे प्रदेश में जो 601 महिला सस्ता ग़ल्ला विक्रेता हैं जल्द ही उनका एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें उनकी उपलब्धियों, समस्याओं और अपेक्षाओं को संज्ञान में लिया जाएगा। हमारा लक्ष्य प्रदेश भर में सस्ता गल्ला राशन वितरण करने वाली 50 फ़ीसदी दुकानों का स्वामित्व महिलाओं के हाथों में देने का है। हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं कि सस्ता गल्ला राशन विक्रय केंद्रों में 33 फ़ीसदी आरक्षण महिलाओं के लिए सुनिश्चित हो। फ़िलहाल हमारे प्रदेश में शहरी क्षेत्र में 130 और ग्रामीण क्षेत्र में 296 सस्ता गल्ला राशन दुकानें रिक्त हैं और हमारा प्रयास इसमें से अधिकतम दुकानें महिलाओं को देने का है। इसके अतिरिक्त आज की बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं का ‘ग्रुप इंश्योरेंस’ कराने की दिशा में भी नीतिगत रूप से आगे बढ़ा जाएगा ताकि इनके हितों को और भी सुदृढ़ रूप में संरक्षित किया जा सके। आज की इस बैठक में प्रमुख सचिव श्री एल फैनई, आयुक्त श्री हरिचंद्र सेमवाल, अपर आयुक्त श्री पीएस पांगती, अपर सचिव श्रीमती रुचि मोहन रयाल, प्रदेश अध्यक्ष राशन डीलर्स एसोसिएशन श्री रेवाधर बृजवासी सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र: संजय राउत की फिर फिसली जबान! कहा- चुनाव आयोग में मैं ही नहीं, पुरा महाराष्ट्र…

pahaadconnection

गैर जिम्मेदाराना आरोप के बजाय न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा करे कांग्रेस : चौहान

pahaadconnection

निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment