Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन

Advertisement

चमोली। पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिये एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
आज पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के आदेश पर पाण्डुकेश्वर अस्पताल में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों, होमगार्ड्स और पीआरडी के जवानों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। इस चिकित्सा शिविर में थाना गोविन्दघाट व चौकी पाण्डुकेश्वर में नियुक्त सभी कर्मियों ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन करना और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना था। चिकित्सकों द्वारा सभी पुलिस कर्मियों के ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और हिमोग्लोबिन की जांच की गयी। इसके अलावा, स्वास्थ्य समस्याओं के संदर्भ में उचित परामर्श और सुझाव भी दिए गए। शिविर में उपस्थित सभी जवानों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी बीमारी का प्रारंभिक उपचार करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह किसी भी समस्या को ठोस तरीके से सुलझाने में मदद कर सकता है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ही पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच, उनकी कार्यक्षमता तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांवड़ यात्रा में बिना साइलेंसर वाली बाइकों पर पाबंदी

pahaadconnection

प्रेमचंद अग्रवाल को अपने शब्द तोल मोल कर इस्तेमाल करने चाहिए : गरिमा

pahaadconnection

30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर

pahaadconnection

Leave a Comment