Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विद्यार्थियों को विज्ञान एवं मानविकी वर्ग के विभिन्न पाठ्यक्रमों से रूबरू कराया

Advertisement

देहरादून। डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज के 90 छात्र-छात्राओं वाला एक दल एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर कुआं वाला स्थित कंबाइंड इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस गया। जहां पर विद्यार्थियों को विज्ञान एवं मानविकी वर्ग के विभिन्न पाठ्यक्रमों से रूबरू कराया गया। कॉलेज के ललित जोशी ने बताया कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पाठ्यक्रमों से रूबरू कराया जाता है और मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों को सेना भर्ती, होटल मैनेजमेंट, एएनएम, बीपीएलटी, बीएससी नर्सिंग, मशरूम उत्पादन आदि महत्वपूर्ण कोर्स के बारे में भी बताया गया। छात्र-छात्राओं के दल का नेतृत्व मार्गदर्शक शिक्षक अश्वनी गुप्ता, रत्नेश द्विवेदी, तेजवीर सिंह, अनीता पाल ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर करियर के लिए इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण समय-समय पर विद्यालय द्वारा कराए जाते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रायपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड की घटना, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

pahaadconnection

पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण

pahaadconnection

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्याधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

pahaadconnection

Leave a Comment