Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपों की किचन में लगी आग

Advertisement

देहरादून। 10वे विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के रसोईघर में अचानक आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गयी और लोग यहां वहां भागने लगे। आयोजकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। आग की घटना से कोई बढा नुकसान नहीं हुआ।
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एक्सपो में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में सिलिंडर में आग लग गई। देहरादून परेड ग्राउंड में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। यहां आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगने से तंबू और सामान जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।उत्तराखंड में चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश दुनिया से छह हजार डेलीगेट्स भाग ले रहे हैं। पहले दिन 50 सत्रों में विशेषज्ञों ने शोध पत्र पेश कर आयुर्वेद चिकित्सा पर मंथन किया। सम्मेलन में 54 देशों के 350 से अधिक डेलीगेट्स पहुंचे है।वहीं, आयुर्वेद एक्सपो में देश भर से नामी आयुर्वेद फार्मा कंपनियों ने अपनी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। जहां पर आम लोग आयुर्वेद की जानकारी ले रहे हैं। आयुष मंत्रालय के सहयोग से पहली बार उत्तराखंड विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो की मेजबानी कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गूगल ने भारत में अपने स्टार्टअप एक्सेलरेटर प्रोग्राम के 7 बेच के लिए आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की

pahaadconnection

भारी वर्षा की घटनाओं में हो रही वृद्धि

pahaadconnection

18 नवंबर को किया जायेगा नगर निगम का घेराव : गोगी

pahaadconnection

Leave a Comment