Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में पकड़े गए दो शातिर साइबर ठग, 33 करोड़ रूपये लगा दिए ठिकाने

Advertisement

रुद्रपुर। पुलिस ने 33 करोड़ से अधिक धनराशि की ठगी के मामले में दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपियों के खातों में करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों ने खुद को व्यापारिक प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर बताकर फर्जी खातों के माध्यम से ठगी का पैसा जमा किया था।
केनरा बैंक की रुद्रपुर शाखा के प्रबंधक योगेश शर्मा ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों के खातों में भारी लेनदेन हो रहा है। जांच में सामने आया कि मोहम्मद सईम ने यूके जन सेवा केंद्र के नाम से खाता खोलकर चार करोड़ से अधिक रुपये का लेनदेन किया, जबकि शारिक खान ने एस खान ट्रेड्स के नाम पर खाता खोलकर 28 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन किया। दोनों खातों पर साइबर पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से 37 शिकायतें दर्ज थीं।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके संपर्क में गुरविंदर चीमा और आलम नामक व्यक्तियों ने इन्हें खाता खोलने के लिए प्रेरित किया था। उसके माध्यम से साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाया जाता था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एससपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि चार दिन पूर्व जानकारी मिली थी कि बाहरी तत्वों की सांठगांठ से शहर के कुछ लोग जनपद ऊधमसिंहनगर में बड़े स्तर पर करोड़ों की धनराशि को ठिकाने लगाने पर जुटे हैं।
20 दिसंबर की शाम तक पुलिस को बहुत सारे मामलों की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की। काफी लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इसमें फिलहाल तीन चार शातिर अपराधी हैं, जिन्होंने बहुत सारे राज उगले हैं। उस पर पुलिस आगे की कार्रवाई भी कर रही है। वर्तमान में 33 करोड़ से अधिक की धनराशि का एक दूसरों के खातों में लेनदेन हुआ है। रुद्रपुर के काशीपुर बायपास रोड स्थित केनरा बैंक के माध्यम से यह पूरा मामला उजागर हुआ। इसके अलावा अभी कई अन्य लोग हैं, जो भूमिगत हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

pahaadconnection

543 सीटों के लिए सात चरणों में कराया जाएगा मतदान

pahaadconnection

त्योहार सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था का मुआयना करने टीम संग निकले एसएसपी

pahaadconnection

Leave a Comment