Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत

Advertisement

चम्पावत। जनपद में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लोहाघाट नगर के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मल्टीस्टोरी पार्किंग परियोजना हेतु द्वितीय किश्त की धनराशि स्वीकृत की गई है। नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अंतर्गत ‘गैस गोदाम’ के समीप निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी पार्किंग के लिए रुपये 114.76 लाख की द्वितीय किश्त को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना नगर में बढ़ते यातायात दबाव एवं पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के रूप में देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹286.90 लाख है। कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम को पूर्व में प्रथम किश्त के रूप में रुपये 114.76 लाख अवमुक्त किए जा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार द्वितीय किश्त के रूप में पुनः 40 प्रतिशत धनराशि जारी की गई है, जिससे निर्माण कार्यों को गति मिलेगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस पार्किंग के निर्माण से लोहाघाट नगर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम से स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

असम की मंडियों में सेब के व्यापार को बढ़ाने पर चर्चा

pahaadconnection

‘फ्रीडम ऑफ द सिटी’ पुरस्कार से सम्मानित किया

pahaadconnection

एकल रूप से रह रहे बुर्जगो के घर पहुंची दून पुलिस

pahaadconnection

Leave a Comment