Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रेक्षक ने की राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ बैठक

Advertisement

बागेश्वर। नागर निकाय निर्वाचन 2024-25 के सफल संचालन एवं नजर रखने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग ने नरेंद्र सिंह को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। गुरुवार को विकास भवन सभागार में प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने व निर्वाचन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रतिष्ठानों मंदिर,मस्जिद,गिरजाघरों,गुरुद्वारा के साथ ही सरकारी परिसम्पत्तियों,भवनों आदि में प्रचार प्रसार समाग्री कतई नही लगाएंगे। प्रत्याशियों द्वारा प्रिंटिंग प्रेस से छपवाई जा रही प्रचार सामाग्रियों यथा पोस्टर पम्पलेट में प्रिटिंग प्रेस का नाम व पता अवश्य हो इसका ध्यान रखा जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ आरसी तिवारी ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदेय स्थल तक लाने व ले जाने के लिए वाहन के साथ ही डोली व व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वर्तमान तक 50 दिव्यांगों को चिन्हित किया गया है। जिन्होंने पोलिंग बूथ पर जाने के लिए अपना अनुरोध पत्र नोडल अधिकारी को दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्याधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

pahaadconnection

भाजपा शासनकाल में अवरूद्ध हुए विकास कार्य

pahaadconnection

अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप, आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

pahaadconnection

Leave a Comment