Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दून लौटी सनातन जनजागरण यात्रा

Advertisement

देहरादून। स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण यात्रा, पदयात्रा अभियान एक सप्ताह बाद वापस देहरादून लौटा प्रयागराज महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर आयोजित सनातन जनजागरण यात्रा पदयात्रा अभियान एक सप्ताह तक स्वामी विवेकांनद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सत्य सनातन का सम्भल, बरेली, प्रयागराज महाकुंभ, वाराणसी, गोरखपुर अयोध्या लखनऊ हरिद्वार आदि का लगभग 5100 किलोमीटर का अभियान चलाकर वापस लौट गया है। कल सायं लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद लखनऊ द्वारा गोमती तट पर स्थित पंडित गोविंद बल्लभ सांस्कृतिक उपवन में अभियान संयोजक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी को प्रयागराज महाकुंभ का स्मृति चिन्ह, साल भेंटकर सम्मानित किया गया डॉ. जोशी ने पर्वतीय समाज से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए प्रवासी उत्तराखण्डियों से बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवान करते हुए अपने बंद पड़े घरों को खोलने, बंजर जमीन आवाद करने के साथ साथ राज्य की शिक्षा, चिकित्सा, स्वरोजगार बढ़ाने में योगदान देने देकर रिवर्स पलायन करने और पलायन रोकने का आहवान किया। अभियान दल ने 46 साल बाद खुले सम्भल के खग़्गू सराय स्थित कार्तिकेश्वर मंदिर में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पूजा अर्चना कर स्थानीय सनातनियों का मनोबल बढ़ाया और प्रयगराज महाकुंभ में मकर संक्रांति के महाकुंभ स्नान के साथ साथ संतों से मार्गदर्शन प्राप्त किया और विदेशी भक्तों को भारत की प्राचीन ऋषि मुनि परंपरा और स्वामी विवेकांनद जी के विचारों से अवगत कराया, वाराणसी गोरखपुर अयोध्या लखनऊ आदि में विशेष अभियान चलाने के बाद आज अभियान दल ने हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया, अभियान दल में अभियान संयोजक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी, महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा समाजसेवी जितेंद्र मलिक, योगाचार्य नीरज चौधरी, वैभव जोशी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वास्तु टिप्स: घर के दरवाजे के सामने रखें ये 5 चीजें तो आएगा सौभाग्य

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने किया प्रदशर्नी का शुभारम्भ

pahaadconnection

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा कोसानी में पहली बार 10 दिवसीय पर्यटन स्थल गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है

pahaadconnection

Leave a Comment