Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महाकुम्भ के अमृत जल से भगवान श्री टपकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

Advertisement

देहरादून। महाकुम्भ के अमृत जल से भगवान श्री टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया।
आज यहां पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाकुंभ के अमृत जल से जलाभिषेक किया गया और माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव और श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाकुंभ का प्रसाद वितरित किया गया और कुंभ के जल को श्रद्धालु भक्तों में भी छिड़का गया ताकि उनको महाकुंभ के स्नान का फल मिल सके। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर आयोजित सनातन जनजागरण यात्रा पदयात्रा अभियान एक सप्ताह तक स्वामी विवेकांनद जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने और सत्य सनातन का सम्भल, बरेली, प्रयागराज महाकुंभ, वाराणसी, गोरखपुर अयोध्या लखनऊ हरिद्वार आदि का लगभग 5100 किलोमीटर का अभियान चलाकर वापस लौट गया है। परसों सायं लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद लखनऊ द्वारा गोमती तट पर स्थित पंडित गोविंद बल्लभ सांस्कृतिक उपवन में अभियान संयोजक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी को प्रयागराज महाकुंभ का स्मृति चिन्ह, साल भेंटकर सम्मानित किया गया। डॉ. जोशी ने पर्वतीय समाज से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए प्रवासी उत्तराखण्डियों से बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवान करते हुए अपने बंद पड़े घरों को खोलने, बंजर जमीन आवाद करने के साथ साथ राज्य की शिक्षा, चिकित्सा, स्वरोजगार बढ़ाने में योगदान देने देकर रिवर्स पलायन करने और पलायन रोकने का आहवान किया। अभियान दल ने 46 साल बाद खुले सम्भल के खग्गू सराय स्थित कार्तिकेश्वर मंदिर में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पूजा अर्चना कर स्थानीय सनातनियों का मनोबल बढ़ाया और प्रयगराज महाकुंभ में मकर संक्रांति के महाकुंभ स्नान के साथ साथ संतों से मार्गदर्शन प्राप्त किया और विदेशी भक्तों को भारत की प्राचीन ऋषि मुनि परंपरा और स्वामी विवेकांनद जी के विचारों से अवगत कराया, वाराणसी गोरखपुर अयोध्या लखनऊ आदि में विशेष अभियान चलाने के बाद आज अभियान दल ने हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया, अभियान दल में अभियान संयोजक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी भरत गिरी महाराज को महाकुंभ प्रयागराज का प्रसाद और श्री कल्कि धाम सम्भल का कलेंडर भेंट किया। इस अवसर पर पंडित भरत जोशी, पंडित घनश्याम, शिव भक्त सिकंदर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

माता के साथ सीएम ने किया मतदान

pahaadconnection

फायरिंग की घटना में सम्मिलित दो युवक गिरफ्तार

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment