Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

Advertisement

रुद्रप्रयाग, 28 जनवरी। जखोली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज, चोरिया और राजकीय इंटर कॉलेज, तिमली एवं किरोड़ा में 28 जनवरी 2025 को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, रुद्रप्रयाग द्वारा संचालित केंद्र पोषित योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति की जिला समन्वयक श्रीमती दीपिका कांडपाल ने बालिकाओं को योजना और बाल विवाह निषेध कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर पल्लवी भिलंगवाल ने पॉक्सो एक्ट और सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर अखिलेश सिंह और सुपरवाइजर श्री सुरेंद्र ने 1098 हेल्पलाइन और इसके तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। बच्चों के अधिकार और सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकगण, जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियंका उछोली और वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर सुलोचना सजवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर बालिकाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से आई बैन ने दिखाई छात्राओ को लघु फिल्म

pahaadconnection

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स पर जारी की एसओपी, सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

pahaadconnection

मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय को मिले 53 नर्सिंग अधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment