Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजाजी टाइगर रिजर्व में बिताए दो दिन अविस्मरणीय रहे: राज्यपाल

Advertisement

देहरादून 13 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजाजी टाइगर रिजर्व का दो दिवसीय भ्रमण किया और वहां की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध, जैव विविधता और वन्य जीवों को नजदीक से देखने का अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने दोपहर, संध्या और अगले दिन प्रातःकाल की जंगल सफारी का आनंद लिया और हाथी, चीतल, तेंदुआ और दुर्लभ पक्षियों सहित कई वन्यजीवों का दीदार किया। इस दौरान तीन बार तेंदुए के दीदार हुए। राज्यपाल ने कहा ‘‘राजाजी टाइगर रिजर्व में दो दिनों के दौरान यहां की शुद्ध हवा में सांस लेना, पक्षियों के मधुर कलरव में खो जाना, कलकल बहती नदियों के संगीत को सुनना और विशाल वृक्षों की शीतल छाया का आनंद लेना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।’’ उन्होंने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे देश की एक अनमोल प्राकृतिक धरोहर है, जहां अद्वितीय जैव विविधता और वन्यजीवन का अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ) डॉ. धनंजय मोहन, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. रंजन मिश्र, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव सुरक्षा) डॉ. विवेक पांडेय, निदेशक, राजाजी टाइगर रिज़र्व डॉ. कोको रोसे, उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व महातिम यादव सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

थाना चकराता पुलिस ने दी गौरा शक्ति एप की जानकारी

pahaadconnection

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 साल सेवा के आंगन का उत्सव कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

पदोन्नत वरिष्ठ अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नति बैज पहनाए गए

pahaadconnection

Leave a Comment