Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने किया तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित “शीतकालीन यात्रा” के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र पहुंचकर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल, मुखीमठ (मुखवा) क्षेत्र में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए प्रधानमंत्री जी की इस महत्वपूर्ण यात्रा को स्मरणीय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने के संबंध में भी विशेष प्रबंध किए जाएं, जिससे प्रदेश का समृद्ध पर्यटन और अधिक सशक्त हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की दिव्यता एवं आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यशस्वी प्रधानमंत्री जी का देवभूमि में स्वागत करने हेतु हम सभी उत्साहित हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महिला आरक्षण को लेकर पीएम मोदी ने उठाया ऐतिहासिक कदम

pahaadconnection

न्यू ईयर के लिए अपनी त्वचा पर ग्लो लाने के लिए इस उपाय को अपनाएं

pahaadconnection

 बस-यूटिलिटी के बीच भिड़ंत, 2 दर्जन से ज्यादा छात्र घायल

pahaadconnection

Leave a Comment