Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 07 मार्च। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन महिला विंग ने होली मिलन और महिला सशक्ति कार्यक्रम यूनियन कार्यालय पर श्रीमती आशिमा सचदेवा सहायक सह सचिव और महिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। जिसमें महिलाओं ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कुमकुम वर्मा द्वारा की गई।साथ ही उन्होंने शाखा सचिव नरेश गुरुंग की प्रशंशा करते हुये कहा की नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जिस तरह से कार्यक्रम करती उससे महिलाओं को समान व प्रोत्साहन मिलता हैं। शाखा सचिव नरेश गुरुंग ने कहा कि आज के युग में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है, आज रेलवे में महिला रात दिन काम कर रही है जैसे ट्रेन चलाना, ट्रैक मैं काम करना आदि। शाखा सचिव ने कहा की नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन एक ऐसा संगठन है जहां महिलाओं को पूरा समान दिया जाता है। कार्यक्रम में सरिता जुयाल, रीना डोभाल, रेखा शर्मा, मंजू भंडारी, निशि परवीन, शोभा, संगीता, निष्ठा रावत, लता देवी, मेघा जोशी, एकता चतुर्वेदी, रीटा, संगीता कुमारी आदि ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रताड़ित कर रही बीमा कंपनी एचडीएफसी आरगो का जिला प्रशासन ने किया इलाज

pahaadconnection

मोबाइल लूट की घटना को अजांम देने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

दो दिन में खोली जाएं बंद सड़कें

pahaadconnection

Leave a Comment