Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

देहरादून 5 जून।  प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा अखिल भारतीय महिला आश्रम सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक देहरादून में उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के अध्यक्ष, जिला जज के आदेश अनुसार तथा सचिव के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्राओ के मध्य ‘सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाए हम’ विषय पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं अपने हुनर का प्रयोग बखूबी किया। साथ ही प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा छात्राओ को ग्लोबल वार्मिंग तथा वृक्षारोपण से किस तरह से हमारा सॉइल एरोजन रुक जाता है आदि विषयों पर जागरूक किया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एनवायरमेंटल प्रोटक्शन एक्ट की भी जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। अंत में छात्राओं ने एक लीची का पौधा लगाकर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आश्रम की 80 छात्राएं तथा सचिव महिला आश्रम श्रीमती सुषमा अग्रवाल के साथ-साथ वार्डन रीमा गुप्ता भी उपस्थित थी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजभवन में देखने को मिली हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक

pahaadconnection

आईएनएस त्रिशूल ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास वरुण के 24वें संस्करण में भाग लिया

pahaadconnection

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 38वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया

pahaadconnection

Leave a Comment