Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में 16 मार्च को बारिश होने की आशंका

Advertisement

देहरादून। कई राज्यों में मौसम पलटी मारने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई गई है। विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उडीशा, आंध्र प्रदेश और गुजरात राज्यों को लेकर भीषण गर्मी के संबंध में अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन राज्यों में लू भी चलने की आशंका जताई है। वहीं उत्तर प्रदेश के 31 शहरों में आज तेज हवाओं और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में भारी तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बर्फबारी, जबकि कुलगाम और श्रीनगर में बारिश हुई है। अगले एक हफ्ते के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ धूल वाली आंधी चलने की संभावना है, जबकि छत्तीसगढ़ में तीन दिन तापमान 2 डिग्री रहने की आशंका है। हरियाणा, यूपी और राजस्थान में 16 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पास से गुजरेंगे, जिसका असर हिमालयी राज्य जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल पर पड़ेगा। उत्तराखंड में 16 मार्च को बारिश होने की आशंका जताई गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड में भूकंप : उत्तराखंड में तीन बार महसूस किए गए भूकंप, लोग घरों और दुकानों से बाहर भागे

pahaadconnection

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

तय समय सीमा से पहले ही होगा सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूर्ण : गणेश जोशी

pahaadconnection

Leave a Comment