Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री के निजी आवास में लगाया गया स्मार्ट मीटर

Advertisement

देहरादून,15 मार्च। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आरडीएसएस के अन्तर्गत प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर की स्थापना के कार्य गतिमान हैं। इस योजना के तहत उत्तराखण्ड के 15.87 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर की स्थापना तथा परिवर्तकों व फीडर्स पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह योजना पूरे देश में चल रही है तथा कई राज्यों में लाखों स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसी क्रम में आज उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. टीम द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास तराई नगला, खटीमा परिसर में स्मार्ट मीटर लगाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा स्मार्ट मीटर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई तथा किस प्रकार मीटर का ऑनलाइन डाटा मोबाइल पर देखा जा सकता है, इसके बारे में उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री द्वारा स्मार्ट मीटर की तकनीक की सराहना की तथा बताया कि स्मार्ट मीटर की स्थापना सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लाभप्रद होगी। यह पहल प्रदेश के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को भी अपने घरों पर अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाने हेतु प्रेरित करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों को आम जनता के मध्य इस मीटर की विशेषताओं को बताने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. टीम के साथ नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कोई नई राजनीतिक खिचड़ी नहीं पका रही हरक! राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद भाजपा-कांग्रेस खेमे में हड़कंप

pahaadconnection

यूनिफॉर्म सिविल कोड ना तो सही मायने में यूनिफार्म है और ना ही सिविल : गरिमा मेहरा दसौनी

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री का जताया आभार

pahaadconnection

Leave a Comment