Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

स्वामी विवेकानंद मंडल ने किया अभिनंदन समारोह का आयोजन

Advertisement

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन राजधानी दून में किया गया।
आज भारतीय जनता पार्टी स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने नगर निगम चुनावों में पार्टी को मिली प्रचंड जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भाजपा आदित्य चौहान, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हनी पाठक, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट जी सहित अनेक पदाधिकारी, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड में सियासी हलचल: कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाएंगे नई टीम, पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय

pahaadconnection

चुनाव परिणाम : कहीं खिला कमल, कहीं हुई जमानत जब्त कांग्रेस को मिली अनेक स्थानों पर जीत, निर्दलीय प्रत्याशी भी रहे फायदे में

pahaadconnection

सूबे में काउंसलिंग से होंगे शिक्षकों के तबादले

pahaadconnection

Leave a Comment