Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून। आज प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के आदेश अनुसार गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज चुकखू वाला देहरादून में एंटी ड्रग्स कैंपेन विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा छात्रो को नशीले पदार्थ का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति के लक्षण, जैसे भूख न लगना, स्वभाव में चिड़चिड़ापन एवं बदलाव आना, शरीर से असामान्य गंध आना आदि के साथ-साथ बच्चों को इसकी आदत को रोकने में अभिभावकों का क्या दायित्व होना चाहिए, विद्यार्थियों का क्या दायित्व होना चाहिए के साथ ही अध्यापको का क्या दायित्व होना चाहिए के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री रावत ने बताया कि बच्चों को एंटीन नारकोटिक टास्क फोर्स का नंबर 9410522545 के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके पश्चात छात्रों को माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से प्राप्त लघु फिल्म भी छात्रों को दिखाई गई। इस फिल्म को छात्रों ने बड़ी तन्मयता से देखा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने की गौशालाओं में छापेमारी

pahaadconnection

स्व. इंद्रमणि बड़ोनी की 24 वीं पुण्यतिथि पर उक्रांद ने दी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

उपराष्ट्रपति ने की राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना

pahaadconnection

Leave a Comment