Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण

Advertisement

चमोली। आगामी चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रा व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण सत्यापन कर तैयारियों का जायजा लिया। आज सुबह जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सीधे गौचर पहुंचे, जहां उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए स्थापित पंजीकरण और चेकिंग केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं, जैसे पेयजल, शौचालय, और प्राथमिक चिकित्सा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौचर- कर्णप्रयाग क्षेत्र में यात्रियों के ठहरने की सुविधा पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय होटलों, धर्मशालाओं और अन्य रुकने की जगहों का निरीक्षण किया कि सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में यात्रियों को समुचित रुकने की व्यवस्था सहजता से मिले। मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने पर वैकल्पिक मार्गों के बारे में भी अधिकारियों ने गहन चर्चा की। प्राकृतिक आपदाओं के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध होना आम बात है। इस दृष्टिकोण से, अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि वैकल्पिक मार्ग भी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम हों। अधिकारियों ने स्लाइडिंग जोनों का भी निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का अनुपालन और आवश्यक एहतियात बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से भी यात्रा के दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैन्य स्टेशन पर आयोजित की गई पूर्व सैनिकों की रैली

pahaadconnection

उतराखंड की 25 वीं सालगिरह पर बनेगा विकास मॉडल का रोडमैप

pahaadconnection

जिलाधिकारी रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

pahaadconnection

Leave a Comment