Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Advertisement

देहरादून, 18 मई। हिमालयी क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट पूर्ण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गये हैं।
आज विश्व विख्यात चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सदियों पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रोच्चारण और पूर्ण विधि-विधान के साथ प्रातःकाल 04: 00 बजे ब्रह्म मुहुर्त में आयोजित इस गरिमामय समारोह के दौरान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कपाट खोलने की प्रक्रिया को और भी दिव्य बना दिया। चतुर्थ केदार के रूप में पंचकेदारों में विशिष्ट स्थान रखने वाले रुद्रनाथ मन्दिर में भगवान शिव के ‘एकनान’ स्वरुप यानी मुख की पूजा होती है। कपाट खुलने के साथ ही अगले छह माह तक रुद्रनाथ में भगवान की नियमित पूजा-अर्चना की जायेगी। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थल के दर्शन कर सकेंगे और भगवान रुद्रनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रुद्रनाथ के कपाट खुलने के साथ ही, इस दुर्गम लेकिन पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो गया है, जो भक्तों को भगवान शिव के ‘एकनान’ स्वरूप के दर्शन का अलौकिक अवसर प्रदान करेगा। चमोली पुलिस आपकी सफल, सुखद, सुरक्षित यात्रा के लिए तत्पर व प्रतिबद्ध है साथ ही रुद्रनाथ यात्रा हेतु पधारे सभी श्रद्धालुओ, पर्यटकों का हार्दिक स्वागत करती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा का घोषणा पत्र मोदी की गारंटी : महेंद्र भट्ट

pahaadconnection

सांसदों का निलम्बन शीघ्र वापस लिया जायः करन माहरा

pahaadconnection

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ

pahaadconnection

Leave a Comment