Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रैली से रोपण तक : बागेश्वर ने दिया पर्यावरण जागरूकता का सशक्त संदेश

Advertisement

बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद बागेश्वर में प्रकृति प्रेम और पर्यावरण चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। कपकोट के केदारेश्वर मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में रैली, वृक्षारोपण, साइकिल रैली, शपथ ग्रहण और हस्ताक्षर अभियान जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र और आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक सुरेश गढ़िया और जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। “एक पेड़ माँ के नाम”, “धरती को दो हरियाली का पैगाम” जैसे नारों से गूंजते मैदान में जागरूकता की बयार बह चली। जिलाधिकारी ने जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और पौधरोपण कर संदेश दिया कि वृक्ष ही भविष्य हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंतता दी। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। जिलाधिकारी ने पौधों की सुरक्षा हेतु टी-गार्ड लगाने और जीओ-टैगिंग के निर्देश दिए। यह आयोजन केवल एक दिवस का नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक संदेश है-हम सब मिलकर प्रकृति का संरक्षण करें और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित भविष्य सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया का हुआ आम आदमी पार्टी में विलय

pahaadconnection

युवा मतदाता संपर्क अभियान मे शिरकत करेंगे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद

pahaadconnection

उत्तराखंड: राष्ट्रपति चुनाव तक सभी विधायक रहे देहरादून में, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायकों से की विशेष अपील

pahaadconnection

Leave a Comment