Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

Advertisement

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मा नंदा देवी मण्डल कैंट विधानसभा द्वारा वार्ड 35 श्री देव सुमन नगर के महेंद्र नगर पार्क में श्रीमती सविता कपूर विधायक कैंट द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वछता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सुमित पांडेय मण्डल अध्यक्ष, सचिन गुप्ता प्रदेश कार्यकरणी सदस्य, शेखर नौटियाल, विकास बेनवाल मण्डल महामंत्री, संतोष कोठियाल कार्यक्रम संयोजक, धीरज ग्रोवर, अभिषेक शर्मा कार्यक्रम सह संयोजक, मण्डल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र सयोजक, मोर्चा अध्यक्ष सहित क्षेत्रवासी उपस्तिथ रहे।
वहीं दूसरी और आज राजपुर रोड विधानसभा अम्बेडकर नगर मण्डल वार्ड 27 के लक्ष्मी पार्क जैन कॉलोनी मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। उत्तराखंड सरकार मे राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद वैभव अग्रवाल, जैन कॉलोनी वेलफेयर की अध्यक्ष श्रीमती मंजू जैन, संजय चौहान, अंकुर मल्होत्रा, श्रीमती अंशिता शर्मा, श्रीमती अर्चना सिंघल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी और आज राजपुर रोड विधानसभा अम्बेडकर नगर मण्डल के अंतर्गत वार्ड 27 झंडा में कालूमल धर्मशाला मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश डोरा, क्षेत्रीय पार्षद वैभव अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक एवं मण्डल महामंत्री श्रीमती पूनम, मण्डल महामंत्री अंकुर जैन, राजेश शंकर बिट्टू सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
वहीं आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तहतर रांसी कण्डोलिया पौड़ी गढ़वाल में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। आइए हम सभी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पौधारोपण करें एवं उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एनएच विभाग की लापरवाहियों पर मेयर ने लिया सख्त स्टेण्ड

pahaadconnection

हेरिटेज स्कूल की बालिका ए टीम ने हेरिटेज बी एवं दून ब्लाज़्म क़ो हराया

pahaadconnection

महानगर की पेयजल व्यवस्था सुधारे जाने की मांग

pahaadconnection

Leave a Comment