Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री के किया सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

Advertisement

देहरादून, 15 जून। आज कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने केदारपुरम स्थित महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में महिलाओं एवं बच्चों के “सात दिवसीय योग शिविर” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सभी प्रतिभागियों के साथ योगासन में प्रतिभाग किया। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उसी की तैयारी के लिए विभिन्न विभागों में साप्ताहिक योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री ने जिस तरह पूरी दुनिया में योग की अलख जगाई है उससे आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति और योग परंपरा को अपना रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही योग से परिचित कराना चाहिए तभी स्वस्थ उत्तराखंड और स्वस्थ भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर सीपीओ मोहित चौधरी, श्रीमती अंजना गुप्ता जी, राजीव नयन तिवारी, श्रीमती मीना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अपने परिजनों की तलाश में आंखें: मलबे में दबे लोगों की तलाश

pahaadconnection

चर्चा में रही फिल्म ‘शक्ति’

pahaadconnection

पल्टन बाजार में सीसीटीवी, पीए सिस्टम का विधिवत् शुभारम्भ

pahaadconnection

Leave a Comment