Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 19 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को चारधाम यात्रा की तैयारियों तथा आगामी कुंभ मेले’ हेतु प्रस्तावित सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं अंतर विभागीय समन्वय की तैयारियों से अवगत कराया। राज्यपाल ने कहा कि कुंभ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में एआई एवं अत्याधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जाए,’ ताकि भीड़ प्रबंधन, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तथा रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से की जा सके। उन्होंने कहा कि ’कुंभ क्षेत्र में एडवांस्ड एवं एकीकृत कंट्रोल रूम की स्थापना की जाय जो विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों, सीसीटीवी नेटवर्क, ड्रोन सर्विलांस तथा ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम से समन्वित हो।’ इससे त्वरित निर्णय लेने एवं आपात स्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। राज्यपाल ने प्रदेशभर में चल रहे सघन सत्यापन अभियान को और अधिक फोकस एवं परिणामोन्मुखी ढंग से अनवरत संचालित करने पर बल दिया। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत राज्यपाल ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों, पड़ाव स्थलों एवं मंदिर परिसरों में सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की पूर्व तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हरिद्वार के पहले जैविक आलटलेट ‘‘3के कैलाश गंगा‘‘ का उद्घाटन

pahaadconnection

कुशीनगर के जिलाधिकारी ने बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर जन जागरूकता अभियान हेतु एलईडी वैन को रवाना किया

pahaadconnection

जोशीमठ की घटना बेहद दुःखद : यशपाल आर्य

pahaadconnection

Leave a Comment