Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कोविड संक्रमण : एक साथ मिले 10 पॉजिटिव मरीज

Advertisement

देहरादून। राजधानी देहरादून में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। कोविड संक्रमण के एक साथ 10 मामले मिले हैं, इनमें 6 मरीज उत्तराखंड के जबकि चार केस राज्य के बाहर से हैं। आज 20 लोगों की कोरोना जांच हुई, इनमें से 10 मरीज पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब तक 440 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है, जिनमें 42 मरीज देहरादून और एक मामला हरिद्वार से है। 11 मरीज राज्य से बाहर के हैं। फिलहाल देहरादून जिले में 9 एक्टिव केस हैं, इनमें से 6 मरीज होम आइसोलेशन और तीन मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। आज मिले कोरोना के 10 मरीज देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, इनमें से एक मरीज ग्राफिक एरा अस्पताल, एक श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, एक मरीज डीएनए, जबकि एक मरीज सीएचसी डोईवाला, एक मरीज दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, एक कैलाश अस्पताल और चार मरीज ऋषिकेश के एम्स में एडमिट हैं। अभी तक 34 मरीज इस संक्रमण से रिकवर हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सभी अस्पतालों को अलग फ्लू ओपीडी संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि खांसी, जुखाम, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण हों, तो निकटवर्ती अस्पताल में जाकर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वॉर रूम पहुंची प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पाण्डे

pahaadconnection

प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश

pahaadconnection

लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाए : जिलाधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment