Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

लैंड-स्लाइडिंग : 2 शव बरामद, 2 लोग अभी भी मिसिंग

Advertisement

देहरादून, 24 जून। यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर भू-स्खलन, स्लाईडिंग हुआ था, जहां आज सर्च अभियान चलाया गया। गत सायं यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड-स्लाइडिंग स्थल पर देर रात्रि तक चलाए गये रेस्क्यू अभियान को आज प्रातः में पुनः प्रारम्भ किया गया है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी, प्रशान्त कुमार आर्या एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण तथा रेस्क्यू का जायजा लेकर रेस्क्यू टीमों को राहत एवं बचाव कार्य के सम्बन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं। कल देर रात्रि तक चलाये गये रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दलों द्वारा घटनास्थल से 1 घायल तथा 2 शव बरामद किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 2 लोग अभी मिसिंग चल रहे हैं, जिनकी तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है।
घायल- रशिक पुत्र बसराम निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 60 वर्ष।
मृतक-
1- हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी जौनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 47 वर्ष।
2- कु. ख्याति पुत्री हरिशंकर निवासी जौनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 9 वर्ष।
गुमशुदा
1- कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 35 वर्ष।
2- कु. भविका शर्मा पुत्री जय शर्मा निवासी बी-58 कृष्ण विहार नई दिल्ली उम्र- 11 वर्ष।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

pahaadconnection

एवरेस्ट विजेता सीआईएसएफ की पहली महिला अधिकारी गीता समोटा ने रचा इतिहास

pahaadconnection

अभिभावकों से एक भी टका खर्च किए बिना बच्चों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment