Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राखी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

Advertisement

बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राखी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने विजेताओं को शील्ड, पौधे और मिठाई भेंट कर उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। कुछ दिन पूर्व आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और 600 से अधिक राखियों का निर्माण किया, जिनमें परंपरा, सृजनात्मकता और सामाजिक संदेशों का सुंदर मेल देखने को मिला। सीनियर वर्ग में हिमानी साह, शोभा देवी, मनीषा बनकोटी, भावना लोहनी और कमला देवी, जबकि जूनियर वर्ग में शगुन बिष्ट, भूमिका तिवाड़ी, ओजस्विनी मुकुल कुमार, चंद्रिका गाड़िया और नीता दोसाद विजेता घोषित हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि राखी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की डोर है और ऐसे आयोजन सांस्कृतिक संवर्धन व सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों को पौधे भेंट कर उनकी सुरक्षा का आह्वान किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन

pahaadconnection

यूसीसी लागू करने पर महाराज ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने अरूणाचल प्रदेश में 254 4जी मोबाइल टावरों की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त की

pahaadconnection

Leave a Comment