Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस ने भेजा पीएम को आपदा राहत पैकेज के लिए ज्ञापन

Advertisement

देहरादून। पिछले महीनों में उत्तराखंड के अनेक हिस्सों में आई भयंकर आपदा से प्रभावित लोगों को राहत मुआवजा देने, प्रभावितों के पुनर्वास व आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए बीस हजार करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की मांग का मांग पत्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने आज उत्तराखंड पधार रहे हैं देहरादून के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने सौंपा। ज्ञापन में उत्तराखंड के उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पौड़ी व पिथौरागढ़ की आपदाओं का जिक्र करते हुए कहा गया कि प्रदेश में आई भयंकर आपदाओं के प्रभावितों को राहत मुआवजा पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए बीस हजार करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज देने की मांग की। श्री धस्माना ने अपर जिलाधिकारी जय भारत को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पार्टी का यह ज्ञापन प्रधानमंत्री तक अवश्य पहुंचाया जाए।
श्री धस्माना के साथ पार्टी की प्रवक्ता सुजाता पॉल, प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह, पार्टी नेता सोनिया आनंद, प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, हरेंद्र बेदी, अनुज दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड को माना जाता हैं शिवजी का ससुराल बैजनाथ मंदिर का इतिहास

pahaadconnection

बकायेदारों के विरूद्ध राजस्व वसूली का अभियान

pahaadconnection

प्रयागराज में आयोजित होगा महाकुंभ : विजेंद्र नेगी

pahaadconnection

Leave a Comment