Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट

Advertisement

देहरादून 06 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति जी को ‘मानसखंड’ के अंतर्गत आने वाले पावन मंदिरों, विशेष रूप से कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का आगमन राज्य के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर होगा। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति जी को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखण्ड में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की जानकारी भी दी और कहा कि प्रदेश इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सूबे के मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे 20 असिस्टेंट प्रोफेसर

pahaadconnection

केदारनाथ: टोकन व्यवस्था से एक घंटे में 1200 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, नहीं करना पड़ेगा इंतज़ार

pahaadconnection

जाने प्रातः काल खाली पेट देसी घी खाने के 5 फायदे-

pahaadconnection

Leave a Comment