Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रेमनगर वाल्मीकि सेवा समिति ने किया शोभायात्रा का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 07 अक्टूबर। राजधानी देहरादून में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर प्रेमनगर वाल्मीकि सेवा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल ने शिकरत कर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मोहन कुमार काला ने कहा कि आज वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हैं। उन्होंने कहा कि रामायण के रचनाकार, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा दी गई समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा सदैव प्रेरित करती रहेगी। महाकाव्य रामायण के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के पावन जीवन चरित्र एवं आदर्शों को सम्पूर्ण संसार तक पहुंचाने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लाल चंद शर्मा ने कहा कि महर्षि
वाल्मीकि केे जीवन और उनकी रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। उनके द्वारा दी गई समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कई अधिक प्रासंगिक है।
उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन कुमार काला, देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, नानक चंद, ओम प्रकाश बब्बन, संजय कनौजिया कद्दू, महिपाल, संजय थापा, सन्नी पुंज, सुमित खन्ना, संग्राम सिंह पुण्डीर, मोहित ग्रोवर, सुलेमान अली, अमित तलवार, अनिल बागड़ी, कार्तिक बिरला, संजय बिरला, दीपक पंवार, गौरव केसला आदि ने शिकरत की। प्रेमनगर वाल्मीकि सेवा समिति के संरक्षक दिवान सिंह बिष्ट, अध्यक्ष आशीष देसाई, महासचिव कैलाश वाल्मीकि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड की ब्रह्म कमल टोपी रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित जनसंपर्क के महाकुंभ में बनी आकर्षण का केंद्र

pahaadconnection

आजादी के महापर्व पर 15 से 22 अगस्त तक लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

pahaadconnection

उत्तराखंड में निवेश करने वाले उद्यमी प्रदेश की प्रगति के वाहक : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment