Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

देहरादून, 10 दिसंबर। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग कार्यालय, देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को प्रारम्भ करते हुए मा० सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू द्वारा मानवाधिकार दिवस मनाये जाने की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए मानवाधिकार दिवस-2025 की थीम “Human Rights’s Our Everyday Essentials” के संबंध में जानकारी दी गयी। तत्पश्चात मा० सदस्य राम सिंह मीना द्वारा मानव अधिकार के संबंध में जानकारी देते हुए आयोग के कार्मिकों को आयोग में योजित समस्त वादों / शिकायतों पर पूर्ण मनोयोग के साथ त्वरित कार्यवाही करने तथा जनता को न्याय दिलाकर उनके मानवाधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया। अंत में मा० अध्यक्ष द्वारा आयोग के समस्त कार्मिकों को आयोग कार्यालय के माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाये जाने एवं मानव अधिकार से संबंधित समस्त प्रकरणों पर पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के संबंध में कहा गया।
उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग की स्थापना से अभी तक आयोग में कुल 23736 वाद संस्थित किये गये हैं तथा 22683 वादों का निस्तारण किया गया है। 01 जनवरी 2025 से 10 दिसम्बर 2025 तक कुल 2035 वाद संस्थित किये गये। इस अवधि में 1505 वादों का निस्तारण किया गया है। आयोग में वर्तमान में 1053 वाद विचाराधीन है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

10 प्रतिशत अंकों का वेटेज दिये जाने की मांग

pahaadconnection

भद्रा का साया रहने के कारण राखी 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाई जाएगी

pahaadconnection

ईपीसी मीट का आयोजन, लोकल सोलर क्षमता बढ़ाएगी

pahaadconnection

Leave a Comment