Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधदेश-विदेश

गया में रिश्वत लेते रंगे हाथ शिक्षा पदाधिकारी गिरफ्तार

पदाधिकारी
Advertisement

बिहार राज्य सर्तकता अन्वेषण ब्यूरो ने जिले के टिकारी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टिकारी प्रखंड के चैता मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बीते 30 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी किआरोपी संजीव कुमार ने विद्यालय का बार-बार निरीक्षण नहीं करने तथा विद्यालय का भवन निर्माण कार्य करने देने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।

 

इसके बाद ब्यूरो द्वारा मामले की जांच की गई तो आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। फिर निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार रूपए रिश्वत के साथ टिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को निगरानी की टीम गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए अपने साथ पटना ले गई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु रामदास साहिब का प्रकाश पर्व

pahaadconnection

सीएम के निर्देश पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र में विशेषज्ञों की तैनाती

pahaadconnection

पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया विकासनगर क्षेत्र का भ्रमण

pahaadconnection

Leave a Comment