Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बजरंग सेवा समिति का दुर्गा महोत्सव शुरू

Advertisement

देहरादून। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर करनपुर बाजार में बजरंग सेवा समिति द्वारा श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव आज से आरम्भ हो गया है। 33वें दुर्गा पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर सांय 6-00 बजे षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा अबोधन के साथ महोत्सका शुभारम्भ हुआ। श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के मीडिया प्रभारी जितेन्द्र नय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वाभिमान और अभियान का प्रतीक है बेटियां, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं संदेश के साथ इस वर्ष श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ है। 21 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 7-30 बजे सप्तमी पूजा की जायेगी। इसके उपरांत दोपहर 12-00 बजे पुष्पाजंलि होगी। एवं रात्रि 8-00 बजे दुर्गा मां की आरती होगी। उन्होंने बताया कि आज षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा पूजा आचार्य गिरीश चन्द्र सेमवाल के द्वारा की गयी है। आज से 24 अक्टूबर तक मां दुर्गा की पूजा आचार्य गिरीश चन्द्र सेमवाल के द्वारा ही की जायेगी। जितेन्द्र नय्यर ने बताया कि 22 अक्टूबर को महाअष्टमी के अवसर पर प्रातः 8-00 बजे दुर्गा पूजा होगी इसके उपरांत 11-00 संधि पूजा एवं दोपहर 12-00 बजे पुष्पाजंलि तथा दोपहर 12-30 बजे कन्या पूजन होगा। इसके उपरान्त रात्रि 8-00 बजे आरती और देर रात 12-00 बजे बलिदान होगा। 23 अक्टूबर सोमवार को प्रातः 8-30 बजे महानवमी पूजा 11-30 बजे कन्या पूजन, 11-35 बजे हवन एवं दोपहर 12-00 बजे पुष्पाजंलि होगी। दोपहर 1-00 बजे विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। रात्रि 8-00 बजे आरती होगी। इसके उपरान्त 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को प्रातः 8-00 बजे सिंदूर खेला होगा। इसके उपरांत प्रातः 10-00 बजे भव्य शोभायात्र हरिद्वार के लिये प्रस्थान करेगी। रात्रि 8-00 बजे विजय मिलन होगा। आज षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा अबोधन के समय मुख्य रूप से श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अध्यक्ष यश दीवान, उपाध्यक्ष सनी मेहरा, महासचिव मयंक चीटकारा, कोषाध्यक्ष चेतन दीवान, जितेन्द्र सहानी, भूतपूर्व अध्यक्ष रवि कुमार अरोड़ा (गोलू), ललित जुयाल बंटी, प्रचार मंत्री मनीष नय्यर, सौरभ उपाध्याय आदि उपस्थित थें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दून सैनिक संस्थान में ईसीएचएस पर सेमिनार आयोजित

pahaadconnection

सीएम के भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड के सकंल्प को सार्थक करने में जुटा जिला प्रशासन

pahaadconnection

समाज में बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए : डीएम

pahaadconnection

Leave a Comment