Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

घर से स्कूल तक एस्कॉर्ट व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश

Advertisement

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला सभागार में सभी विकासखंडों के शिक्षाधिकारियों के साथ बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने घर से स्कूल तक एस्कॉर्ट व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने और इसकी अद्यतन सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया में शिक्षा विभाग नोडल विभाग रहेगा और विद्यालयों, ग्राम प्रहरियों तथा वन विभाग के बीच समन्वय कर सुरक्षा उपायों की निगरानी करेगा। जिन विद्यालयों में एस्कॉर्ट व्यवस्था की सबसे अधिक आवश्यकता है, उनकी सूची तुरंत उपलब्ध कराने को कहा गया।
उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा चिन्हित प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 2640 किलो चारा वितरित कराया गया है। साथ ही वन विभाग को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और पंचायती राज विभाग को स्कूल मार्गों एवं आसपास की झाड़ियों की तुरंत कटान कराने के निर्देश दिए। शिक्षकों को बच्चों के साथ एस्कॉर्ट के रूप में चलने और संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय करने को कहा गया। जहां आवश्यक हो वहां सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को संवेदनशील विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को राजस्व विभाग, ग्राम प्रहरियों, एडीओ पंचायत, बीडीओ और अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि कम छात्र संख्या वाले क्षेत्रों में अस्थायी रूप से गांव के विद्यालय संचालित किए जा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, सीओ तुषार बोरा, एसडीओ वन आयशा बिष्ट सहित सभी खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी भौतिक रूप से तथा समस्त उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री का आभार प्रकट

pahaadconnection

भरसार विश्वविद्यालय में आयोजित किसान गोष्ठि में करेंगे शिरकत

pahaadconnection

अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

pahaadconnection

Leave a Comment