Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

शोभायात्रा के साथ उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ

Advertisement

देहरादून, 05 फरवरी। आज परेड ग्राउंड, देहरादून से निकली दिव्य एवं भव्य शोभायात्रा के साथ चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस शोभायात्रा में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सहभागी बने, जिससे देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता और लोकआस्था का अद्भुत दृश्य साकार हुआ। शोभायात्रा में पूज्य देवी-देवताओं की डोलियों ने श्रद्धा का वातावरण बनाया, वहीं जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोर्खाली एवं पंजाबी लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मनोहारी प्रस्तुतियाँ देकर शोभायात्रा को जीवंत कर दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोकनृत्यों के साथ चलती यह यात्रा उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का सजीव परिचय बनी। इस दौरान निकली सांस्कृतिक झांकियों ने संस्कृति संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, हमारी मातृभाषाओं के संवर्धन तथा पारंपरिक वस्त्रों एवं लोकपरंपराओं के संरक्षण का सार्थक संदेश दिया। इन झांकियों के माध्यम से लोकजीवन से जुड़े सकारात्मक मूल्यों और देवभूमि की पहचान को सहेजने का संकल्प भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गढ़वाल मण्डल फूड टेस्टिंग लैब की अधिसूचना की कार्यवाही जारी

pahaadconnection

केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया चेक

pahaadconnection

Leave a Comment