Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक

Advertisement

हरिद्वार। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में अनंत शंकर ताकवाले पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण उत्तराखंड का आगमन हुआ। इस अवसर पर सेनानायक डॉ. हरीश वर्मा, आईपीएस द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आईजी का स्वागत किया गया। अनंत शंकर ताकवाले पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण उत्तराखंड द्वारा एटीसी हरिद्वार में प्रशिक्षणाधीन हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस प्रशिक्षुओं को संबोधित किया गया। इस अवसर पर अनंत शंकर ताकवाले पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण उत्तराखंड द्वारा हाल ही में लागू नवीन आपराधिक कानूनों के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा पुलिस कार्यप्रणाली में उनके महत्व को समझाया गया।
अनंत शंकर ताकवाले पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण उत्तराखंड ने कहा कि नए कानूनों की सही समझ एवं प्रभावी क्रियान्वयन से ही आम जनता को त्वरित एवं न्यायसंगत न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है। इसी क्रम में अनंत शंकर ताकवाले पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण उत्तराखंड द्वारा iGOT कर्मयोगी ऐप के माध्यम से नए कानूनों से संबंधित उपलब्ध प्रशिक्षण मॉड्यूल को नियमित रूप से पूर्ण करने हेतु सभी प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया गया। अनंत शंकर ताकवाले पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण उत्तराखंड ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी तथा अपेक्षा व्यक्त की कि प्रशिक्षण उपरांत वे नए कानूनों की भावना के अनुरूप जनसेवा में सक्रिय योगदान देंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ़्तार

pahaadconnection

भारतीय संस्कृति समग्रता की संस्कृति : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

pahaadconnection

उत्तराखण्ड में धान खरीद की दर घोषित, रेखा ने की समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment