Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Advertisement

देहरादून 7 मार्च. आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी के कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम देहरादून में एकत्रित हुए. विजय कॉलोनी वार्ड नंबर 11 की टूटी हुई सड़क, नाली और रोड लाइट, सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्य मंत्री एवं आसंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी एवं वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी की कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी रही मोनिका राजोरिया के नेतृत्व में नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त श्री प्रदीप कुमार को सोप. ज्ञापन में कहा गया है कि विजय कॉलोनी वार्ड के अंतर्गत टूटी-फटी पड़ी सड़कों एवं स्पीड ब्रेकरों का तत्काल निर्माण कराया जाए. आपदा के कारण वार्ड नंबर 11 में बस्तियों किनारे टूटे पुस्ते सड़के का तत्काल निर्माण कराया जाए एवं वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करी जाए, विद्युत पोलों पर ठप्प पड़ी प्रकाश व्यवस्था को सुचारु किया जाए एवं दुरुस्त किया जाए. जो की इन समस्याओं से क्षेत्रवासी स्थानीय निवासी काफी समय से जूझ रहे हैं. समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है और निगम के कर्मचारी इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं. निगम के कर्मचारी कोई भी क्षेत्र में आने को तैयार नहीं है. जिस कारण संबंधित कर्मचारियों की मनमानी के चलते कुछ ही चिन्हित जगह पर कार्य किया जा रहा है. आम जनमानस बदहाल पड़ा है. ज्ञापन सौंप कर कांग्रेसियों ने यथाशीघ्र समाधान की मांग की.
इस अवसर पर मौजूद असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सुशील ने कहा कि भाजपा शासन काल में आम जन महाराज की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं और शासन और प्रशासन का ध्यान बिल्कुल भी नहीं है. आम जनमानस को सड़क पर चलना भारी हो गया है. रोड, नाली टूटी-फटी पड़ी है. ज्ञापन में मांग करी कि नगर निगम स्तर पर संबंधित समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाए .
इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की पार्षद प्रत्याशी रही मोनिका राजोरिया ने कहा की वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी में क्षेत्रवासी परेशान है . कहीं भी सफाई व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है.
इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्ञापन देने वालों में पूर्व नामित पार्षद विकास चौहान, कांग्रेस के महासचिव नितेश राजोरिया, वार्ड के महामंत्री सचिन चौहान, महिला वार्ड अध्यक्ष सुनैना देवी, राज्य आंदोलनकारी रविंद्र प्रधान, रमेश राठौड़, अनुराग भगत, संजय पाल, शकील मंसूरी, सूर्य शर्मा, रीना डोगरा, दीक्षा डोगरा, आशीष गिल, मौजूद रहे.

Advertisement
Advertisement

Related posts

सेना को जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन प्रापर्टी डीलरों पर केस

pahaadconnection

13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को भीलवाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे

pahaadconnection

Leave a Comment