Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति: बंशीधर तिवारी

Advertisement

देहरादूनI अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में एक अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एकता विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे भवन को सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एमडीडीए की टीम द्वारा की गई जांच में पाया गया कि सहस्त्रधारा रोड स्थित एकता विहार, लेन नंबर-16 ए, देहरादून में भवन स्वामी रिमी अरोड़ा द्वारा बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। नियमानुसार प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करना उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है।

Advertisement

प्राधिकरण द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित भवन स्वामी को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था। हालांकि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब अथवा मानचित्र स्वीकृति प्रस्तुत नहीं की गई। इसके बाद प्राधिकरण ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान एमडीडीए की टीम मौके पर मौजूद रही और विधिक प्रक्रिया के तहत सीलिंग की कार्रवाई पूरी की गई। इस दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता विदिता कुमारी तथा संबंधित सुपरवाइजर मौके पर उपस्थित रहे और पूरी कार्रवाई को नियमानुसार संपन्न कराया। एमडीडीए ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करना दंडनीय है। प्राधिकरण द्वारा ऐसे मामलों में सीलिंग, ध्वस्तीकरण और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। प्राधिकरण ने आम नागरिकों और भवन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले प्राधिकरण से विधिवत मानचित्र स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें। नियमों का पालन करना शहर के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जूनियर रेडक्रॉस द्वारा मां के नाम पौधरोपण

pahaadconnection

आल इण्डिया गोरखा एक्स सर्विस मेन एसोसिएशन को भेट किया सहायता राशि का चेक

pahaadconnection

सिलक्यारा में हुए भू धसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण पहुंचे मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment