Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने किए अगस्त्यमुनि मंदिर में मुनि महाराज के दर्शन

Advertisement

रुद्रप्रयाग। पावन चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज जनपद रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिक तोमर ने अगस्त्यमुनि स्थित प्रसिद्ध मुनि जी महाराज मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था एवं श्रद्धा का वातावरण व्याप्त रहा।
दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए मुनि महाराज जी से जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। उन्होंने प्रदेश एवं जनपद की खुशहाली, उन्नति एवं समृद्ध भविष्य के लिए प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति, आस्था एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर ईश्वर से जनकल्याण की कामना करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु भी विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रा सकुशल एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो।
मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भी अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए जनपद की खुशहाली की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तरंग 25 के माध्यम से मनाया जायेगा स्वर्ण जयंती समारोह

pahaadconnection

हमारी पृथ्वी जैव-विविधता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध ग्रह : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

pahaadconnection

पीआरएसआई डेलीगेशन ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment