Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

पत्नी पर किए चाकू से वार, उपचार के दौरान महिला की मौत

Advertisement

देहरादून। जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में आपसी विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। घायल महिला ने उपचार के दौरान जौलीग्रांट अस्पताल में दम तोड़ दिया। गत शाम आपसी विवाद में पाल मोहल्ला में किराए पर रहने वाले आरोपी पति गोपाल (39) ने अपनी पत्नी प्रतिभा (30) को घायल कर दिया। महिला को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज सुबह प्रतिभा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पति मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। वर्तमान में पति-पत्नी दोनों जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में रहते थे। आरोपी पति मजदूरी करता है। महिला के भाई विवेक द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैथानी ने कहा कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से दो बार वार किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा कि मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम 2023 ईएनसी विशाखापत्तनम में हुआ शुरू

pahaadconnection

दून विश्वविद्यालय में ई-लाइब्रेरी की स्थापना एक उत्कृष्ट कार्य : राज्यपाल

pahaadconnection

समय की मांग थी नई शिक्षा नीति : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment