Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एमडीडीए ने की अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Advertisement

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तुन्तोवाला एवं मेहुवाला माफी क्षेत्र में निर्माणों को सील किया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों स्थानों पर बिना आवश्यक स्वीकृति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। जांच में निर्माण कार्य प्राधिकरण के निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। इनमें एक बहुमंजिला भवन का निर्माण भी शामिल था।
नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए एमडीडीए द्वारा दोनों निर्माणों के विरुद्ध तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की। प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

6 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

हमें सत्य के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए : महंत रवीन्द्र पूरी

pahaadconnection

कल से शुरू होंगे भाजपा के लोस स्तर पर पर सम्मेलन, अन्य कार्यक्रम जारी

pahaadconnection

Leave a Comment