Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

11 जून से शुरू होंगी दो दिवसीय कार्यशाला : जोशी

Advertisement

देहरादून. परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान, देहरादून में आयोजित होने वाली दालचीनी (सिनेमन) विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सम्बन्ध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मीडिया सेंटर, सचिवालय में प्रेस वार्ता की।
उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा 11 एवं 12 जून 2026 को “दालचीनीः प्रवर्धन, सतत खेती एवं कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी में नवाचार” विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी “उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति 2026-36” के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस सेमिनार में दालचीनी से सम्बन्धित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे।
इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. नृपेन्द्र चौहान भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आमलकी एकादशी के दिन करे ये उपाय होगी हर परेशानी दूर

pahaadconnection

अंकिता को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : नीलेश आनंद भरणे

pahaadconnection

सीएम ने दी बाल दिवस की शुभकामनाएं

pahaadconnection

Leave a Comment