Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 का प्रतिवेदन एवं कॉफी टेबल बुक भेंट की।  राज्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्यपाल को प्रतिवेदन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें नगर निकाय सामान्य निर्वाचन से संबंधित विस्तृत आंकड़े एवं विश्लेषण शामिल हैं जबकि कॉफी टेबल बुक में निर्वाचन प्रक्रिया के साथ-साथ जनभागीदारी और निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, विश्वास और प्रतिबद्धता को भी विशेष रूप से दर्शाया गया है। इसमें उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों की तस्वीरों के माध्यम से स्थानीय निकाय निर्वाचन की व्यापकता और विविधता को प्रस्तुत किया गया है। राज्यपाल ने प्रतिवेदन एवं कॉफी टेबल बुक की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की आधारभूत प्रक्रिया है और इसमें मतदाताओं के साथ-साथ निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दस्तावेज निर्वाचन प्रक्रिया के अनुभवों, आंकड़ों और जनभागीदारी को संरक्षित करने में उपयोगी सिद्ध होते हैं।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

23वे तीर्थंकर चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ की आराधना

pahaadconnection

किसानों की फसलों का हुए नुकसान के संबंध में बैठक आयोजित

pahaadconnection

बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, दो दिन में मिले 38 मरीज

pahaadconnection

Leave a Comment