Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

सड़क हादसों के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल

Advertisement

देहरादून, 1 अक्टूबर। आशारोड़ी-मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों और आम जनता की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया और सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतने की मांग उठाई।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि आशारोड़ी-मोहब्बेवाला मार्ग पर लगातार सड़क हादसे होना बेहद गंभीर चिंता का विषय है। यह मार्ग देहरादून को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क पर बढ़ते हादसे आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस, प्रभावी और स्थायी कदम उठाए जाएं। हादसों के कारणों को चिन्हित कर उनका समाधान किया जाना आवश्यक है। महिला कांग्रेस जनता की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।

धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जनता की जान से खिलवाड़ बंद करो”, “सड़क हादसों पर रोक लगाओ” सहित विभिन्न नारों के साथ सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया और सरकार का पुतला दहन किया।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान जब काफी देर तक कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वहां से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आशारोड़ी-मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने, दुर्घटना संभावित स्थानों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ज्योति रौतेला ने कहा कि “जनता की जान सबसे महत्वपूर्ण है। सड़क हादसों को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जब तक आम जनता को सुरक्षित आवागमन का भरोसा नहीं मिलता, तब तक महिला कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा तथा हादसों की रोकथाम के लिए समयबद्ध तरीके से ठोस समाधान सुनिश्चित करना होगा।

धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में अनीता सकलानी, नंदिता गढ़िया, सीमा, ममता, विजया, अनुराधा, बबीता, आयुष गुप्ता, फारूक राव, गौरव रावत, नरेश सकलानी, दीपक भंडारी, अभिषेक जुयाल, जावेद मलिक, अब्दुल समद, मनीष रघुवंशी, साहिल खान, मारूफ राव, आयुष सैनी, अनिरुद्ध, मनावर, शहजाद सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

परंपरागत ज्ञान परंपरा आधारित विकास ही अक्षय विकास : डॉ रुचि बडौला

pahaadconnection

मुख्यमंत्री के निर्देश : फरवरी 2024 तक पूरा करें सैन्य धाम निर्माण का कार्य

pahaadconnection

नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी के स्वागत की तैयारी में जुटी कांग्रेस

pahaadconnection

Leave a Comment