Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा

Advertisement

हरिद्वार। धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक कंपनी के ठहरने के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में बने शौचालय का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय में मौजूद पीएसी का एक जवान आदिल मलबे में दब गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस और बचाव दल मलबा हटाकर जवान तक पहुंचने में जुटे हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद पीएसी जवानों में भी हलचल मच गई। पुलिस अधिकारी मौके पर रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। जवान की स्थिति और हादसे में शौचालय के ढहने के कारणों की जानकारी रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर रेस्कयू चलाकर मलबे में दबे जवान आदिल को बाहर निकाल लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

12 सितम्बर से होगा श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का आयोजन

pahaadconnection

22 वर्षीय विनीता भण्डारी की संदिग्ध अवस्था मे मौत को लेकर महिला आयोग सख्त

pahaadconnection

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता

pahaadconnection

Leave a Comment