Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पूर्व विधायक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। विगत 05 जनवरी को कोतवाली डालनवाला पर दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी भाजपा द्वारा एक लिखित तहरीर दी कि सुरेश राठौर, पूर्व विधायक ज्वालापुर विधानसभा हरिद्वार व एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के द्वारा कुछ राजनैतिक पार्टियों से मिलीभगत कर सुनियोजित रुप से आपराधिक षडयंत्र रचते हुए झूठी व मनगढंत ऑडियो व वीडियो बनाकर वादी, उनकी पार्टी एंव अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने, झूठी ऑडियो व वीडियो का आपसी वार्तालाप करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने, उपद्रव व दंगे फैलाने का प्रयास करने के सम्बन्ध में दी गई। तहरीर के आधार पर विगत 05-जनवरी-2026 को कोतवाली डालनवाला पर मु.अ.सं.- 04/2026 धारा- 61(2)/336(4)/353(2)/356(3) बीएनएस व 66(डी),66(ई) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त प्रकरण में गहनता से विवेचना करने के निर्देश दिये गये, विवेचक द्वारा दौराने विवेचना बयानात/साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर अभियुक्त सुरेश राठौर के विरूद्ध विवेचना में धारा 308(6) बीएनएस का अपराध पाये जाने पर विवेचना में 308(6) बीएनएस की वृद्धि की गयी व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुरेश राठौर पुत्र स्व. श्री झड़िया सिंह निवासी- सी: 77। शास्त्रीनगर, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार पूर्व विधायक ज्वालापुर उम्र- 66 वर्ष को आज मुखबिर की सूचना पर बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैनिक प्रकोष्ठ उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना

pahaadconnection

कान्हा शांति वनम वैश्विक आध्यात्मिक चेतना का केंद्र : राज्यपाल

pahaadconnection

घर में खुशहाली, शांति और पॉजिटिविटी के लिए वास्तु के इन नियमों पर एक नजर जरूर डालें

pahaadconnection

Leave a Comment