Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

अब मुझे न्याय चाहिए : जेनी

Advertisement

देहरादून। आज जेनी ने मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। कहा, तब 16 साल की थी, समझ नहीं थी। अब मुझे न्याय चाहिए। प्रेस क्लब में दोपहर करीब 12:30 बजे मीडिया के सामने आई जेनी ने अपनी आपबीती सुनाने से पहले ही मीडियाकर्मियों को बोल दिया कि जो भी सवाल हो, पूछ सकते हैं। इसके बाद अपने साथ 2003 और इसके बाद हुआ पूरा घटनाक्रम सिलसिलेवार बताया। कई बार भावुक भी हुई लेकिन अपनी पीड़ा रखने को दृढ़ दिखीं। जेनी ने कहा कि उनके साथ जब ये घटना हुई थी, उसके बाद से 23 साल में वह केवल एक बार अपने बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट लेने आई। हरक के दबाव में पुलिस ने यहां से उन्हें भगा दिया था। कहा कि हरक मंत्री थे और उनकी पावर के कारण मैं कभी यहां नहीं आ पाई लेकिन मुझे यहां की खबरें पता चलती रहती थीं। जेनी से जब पूछा गया कि इतने साल बाद क्यों आई तो कहा कि हरक के डर से नहीं आ पाई थी। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब जेनी प्रकरण के बारे में बात की तो मुझे न्याय की उम्मीद जगी। फिर पता चला कि कई नेता मेरा नाम, डीएनए टेस्ट लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। इसलिए यहां आई हूं। किसी के कहने से नहीं आई। जेनी ने कहा कि सीबीआई ने जांच की केवल औपचारिकता की। उनका एक वकील था जो उनसे केवल साइन कराने आता था। मुझे नहीं पता था कि क्या लिखा हुआ था उसमें। सीबीआई भी केवल एक बार ही मिली है। फिर कैसे जांच पूरी हो गई। उन्होंने इसलिए दोबारा सीबीआई जांच की मांग उठाई।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैन्य अस्पताल देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन

pahaadconnection

राजभवन में आयोजित किया जाएगा ‘आर्युज्ञान सम्मेलन’

pahaadconnection

प्रस्तावित ईको सेंसिटिव जोन के संबंध में बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment