Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

मुख्यमंत्री ने की श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

Advertisement

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रिलायंस ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े पड़ी डकैती

pahaadconnection

3 राज्यों में चली BJP की लहर / ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’, सच हुई पीएम की भविष्यवाणी

pahaadconnection

देहरादून दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु, 3 लोग घायल

pahaadconnection

Leave a Comment