Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

अपराधियो पर दून पुलिस का कसता शिकंजा

Advertisement

देहरादून 07 अक्टूबर। अपराधियो पर दून पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा हैं। दून पुलिस ने आज अवैध खुखरी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक/संदिग्ध गतिविधियो में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि गश्त/चैकिंग के दौरान विकासनगर रोड जोन गेट बगीचे के पास से संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर चैक किया गया तो अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई । जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त जुल्फिकार उर्फ छोटा पुत्र जाहिद हसन निवासी वार्ड नं.- 05 ढकरानी कोतवाली विकासनगर, देहरादून उम्र 37 वर्ष कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर अभियुक्त को अवैध खुखरी बरामद होने पर मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में भी चोरी/आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में जेल जा चुका है। आज भी अभियुक्त अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये किसी आपराधिक घटना को करने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर चोरी/आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के 08 अभियोग पंजीकृत हैं।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया 543 करोड़ की लागत से बनने वाली नौ योजनाओं का शिलान्यास

pahaadconnection

चौधरी नरेश वैध बने प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष

pahaadconnection

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सार्वजनिक करने की मांग

pahaadconnection

Leave a Comment