Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन

Advertisement

देहरादून। नगर निगम देहरादून के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme – NCAP) के अंतर्गत लक्ष्य सोसायटी द्वारा स्वच्छ वायु एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पहाड़ी पैडलर समूह तथा हंस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साइकिल रैली का शुभारंभ महाराणा प्रताप चौक, रायपुर से हुआ। रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए नथुवावाला, बालावाला एवं भगवान दास चौक से गुजरी तथा हंस पब्लिक स्कूल, मियांवाला में संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छ वायु के महत्व, वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को वायु प्रदूषण कम करने के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर प्रयास करने हेतु प्रेरित करना था। प्रतिभागियों ने साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने, अनावश्यक रूप से मोटर वाहनों का प्रयोग कम करने, ईंधन की बचत करने तथा पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं साइकिलिंग समूह की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ वायु की दिशा में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। यदि नागरिक दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के विकल्प अपनाएं, तो वायु प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। लक्ष्य सोसायटी ने नगर निगम देहरादून के सहयोग से नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वच्छ वायु अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित देहरादून के निर्माण में अपना योगदान दें।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

चारधाम यात्रा 2026 : हाईवे का स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

उप नेता सदन ने की बेरोज़गार युवा से वार्ता

pahaadconnection

महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

pahaadconnection

Leave a Comment